रायपुर

पिस्टल के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

रायपुर कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना उरला क्षेत्र से हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद आमीर उर्फ बद्री को पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बीरगांव दुर्गानगर क्षेत्र के एक निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था।

Advertisement

पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश पर अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सूचना मिलने पर उरला पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। वैध दस्तावेज मांगने पर वह कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका।

Advertisement

पुलिस के अनुसार आरोपी उरला थाना का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ मारपीट, बलवा, लूट, हत्या के प्रयास समेत दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पूर्व में उसके खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई भी हो चुकी है। मामले में थाना उरला में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button