देश

तेज रफ्तार कार-बाइक और कैंटर की टक्कर, 7 की मौके पर मौत

शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे ने सात जिंदगियां छीन लीं। तेज रफ्तार कार, बाइक और कैंटर वाहन की आपसी टक्कर में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। कार में सवार 6 लोगों और बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Advertisement

यह हादसा बेंगलुरु के पास होसकोटे-दबासपेटे नेशनल हाईवे पर एम सत्यवारा गांव के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, होसकोटे से देवनहल्ली की ओर जा रही एक कार ने पहले एक बाइक को पीछे से टक्कर मारी। शुरुआती टक्कर के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सामने चल रहे कैंटर से जा भिड़ी। इसी दौरान एक अन्य कार भी दुर्घटना की चपेट में आ गई, जिससे हादसा और भी भयावह हो गया।

Advertisement

पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि दुर्घटना ओवरस्पीडिंग के कारण हुई। मृतकों में 6 लोग कोथनूर के निवासी बताए जा रहे हैं, हालांकि उनकी शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए होसकोटे सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button