बिलासपुर
करंट से दो बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम….

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर – बिल्हा के ग्राम बरतोरी में एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। कपड़ा सुखाते वक्त करंट की चपेट में आने से 13 वर्षीय लक्की जायसवाल और 14 वर्षीय जीतू जायसवाल की जान चली गई। जीतू गर्मी की छुट्टी में मामा के घर आई थी।
हादसे के वक्त घर में कोई बड़ा मौजूद नहीं था। करंट लगने के बाद दोनों को बिल्हा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




