रायपुर
बैडमिंटन कोर्ट में युवक की संदिग्ध मौत, पहचान कार्यवाई में जुटी पुलिस

रायपुर के सप्रे शाला स्कूल स्थित जिला बैडमिंटन एकेडमी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात युवक की खेलते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक पहली बार एकेडमी पहुंचा था और खिलाड़ियों से बैडमिंटन खेलने का आग्रह किया। कुछ देर खेलने के बाद वह कोर्ट से बाहर आया और बैठते ही जमीन पर गिर पड़ा।
मौजूद खिलाड़ियों ने तुरंत उसे मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला और उसका मोबाइल भी बंद है, जिससे अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है।



