बिलासपुर

कचरे में लगी आग से, दो कारें जलकर खाक

(जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के मेघदूत नगर में एक बड़ी लापरवाही ने भारी नुकसान कर दिया। यहां कचरे में लगी आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया और पास खड़ी दो कारों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते दोनों वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गए।

Advertisement

बताया जा रहा है कि मेघदूत नगर इलाके में सड़क किनारे जमा कचरे में अज्ञात कारणों से आग लग गई। शुरुआत में आग छोटी थी, लेकिन तेज हवा और सूखे कचरे के कारण कुछ ही देर में उसने भयानक रूप धारण कर लिया। आग की लपटें पास खड़ी गाड़ियों तक पहुंच गईं और देखते ही देखते वहां खड़ी आल्टो 800 और स्विफ्ट डिजायर कार जलने लगीं।स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं कर सका। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।

Advertisement

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दोनों कारें पूरी तरह जल चुकी थीं और केवल उनका ढांचा ही बचा था।गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन वाहन मालिकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

 

फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर कचरे में लगी आग के फैलने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और लोगों से अपील की जा रही है कि कचरे में आग लगाने जैसी लापरवाही न करें।

Related Articles

Back to top button