बिलासपुर

धनतेरस पर बिलासपुर को मिली चिकित्सा क्षेत्र की बड़ी सौगात, सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण

(आशीष मौर्य के साथ जय साहू) : बिलासपुर – धन्वंतरी जयंती और नौवें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 200 करोड़ की लागत से बने सिम्स के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का वर्चुअली लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कोनी में आयोजित लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि थे। उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित विधायक, अधिकारी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

Advertisement


  

Advertisement

धन्वंतरी दिवस पर प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य परियोजनों के लिए 12 हजार करोड़ रुपए से अधिक की सौगात दी.
प्रधानमंत्री ने 200 करोड़ की लागत से तैयार बिलासपुर के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का वर्चुअली लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कोनी में आयोजित लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान, भूपेंद्र सवन्नी, हर्षिता पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह सहित गणमान्य नागरिक शामिल हुए.

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देश के लोग जितना ज्यादा स्वस्थ रहेंगे, देश की प्रगति उतनी ही तेजी से होगी। पूरी दुनिया के लोग योग और पंचकर्म के लिए भारत आते है और आने वाले समय में इनकी संख्या और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में संवदेनशीलता के साथ काम कर रही है। कोनी में दीप प्रज्वलन एवं मंच पर उपस्थित अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन देते हुए अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ ने 200 करोड़ के लागत से बने इस मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ बिलासपुर के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया.

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के फेस चार के अंतर्गत दो सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल प्रारंभ किया जा रहा हैं जिसमें 200 करोड़ की लागत से बना यह सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल शामिल है। 11 मंजिला यह अस्पताल बिलासपुर का सबसे ऊंचा भवन है जिसमें सीटी स्कैन, एमआरआई, डिजिटल एक्स-रे, कलर डॉपलर टीएमटी मशीन जैसी सुविधाएं उपलब्ध है। 240 बिस्तर वाले इस अस्पताल में 70 आईसीयू एवं आईसीसीयू बेड रहेंगे। इस अस्पताल में 08 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का भी निर्माण किया गया है। वर्तमान में इस अस्पताल में न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, पल्मनोलॉजी और जनरल मेडिसिन सहित चार ओपीडी प्रारंभ किया जा रहे हैं। इस अस्पताल में ब्लड बैंक और पैथोलॉजी की भी सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button