रायपुर
प्रेस कर्मचारी पर जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार….

रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक विकास नगर गुढियारी निवासी सनत यदु ड्यूटी खत्म कर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उरला स्थित धर्मकांटा के पास स्कूटी सवार दो युवकों ने पीछे से आकर धारदार हथियार से उनकी पीठ पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास लगे 80 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मुखबिर सूचना के आधार पर कुछ ही घंटों में आरोपी राजेश्वर नेताम उर्फ गोपी और एक अपचारी बालक को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल चाकू और दोपहिया वाहन भी जब्त किया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।




