
रायपुर नगर निगम को आज उसकी नई महापौर मिल गई है। मीनल चौबे ने महापौर पद की शपथ ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय, दोनों डिप्टी सीएम, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सभी कैबिनेट मंत्री, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
निकाय चुनाव 2025 के तहत रायपुर नगर निगम में चुने गए सभी नव-निर्वाचित पार्षदों ने भी शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह को नगर विकास और बेहतर प्रशासन की नई दिशा की शुरुआत माना जा रहा है।




