बिलासपुर

बिलासपुर में लागू होगी PM-RAHAT योजना, सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा कैशलेस इलाज.

(जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर जिले में सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को बेहतर और त्वरित इलाज उपलब्ध कराने के लिए PM-RAHAT योजना लागू की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय ने इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।

Advertisement

इस योजना के तहत सड़क हादसे में घायल मरीजों को गोल्डन ऑवर के दौरान अस्पताल में भर्ती कर अधिकतम 7 दिनों तक या 1 लाख 50 हजार रुपये तक कैशलेस उपचार की सुविधा दी जाएगी।

Advertisement

स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को e-DAR पोर्टल पर पंजीयन करने और निर्धारित एसओपी का पालन करने के निर्देश दिए हैं, ताकि दुर्घटना पीड़ितों को समय पर इलाज मिल सके। अधिकारियों के मुताबिक योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों को कम करने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button