बिलासपुर

स्व. बिसाहू दास महंत की 47वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा: कांग्रेस नेता प्रतीक उपवेजा ने दी श्रद्धांजलि….

 

Advertisement

छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्न दृष्टा और मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की 47वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के कई बड़े नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Advertisement

 

बिलासपुर और बेलतरा विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजन में उनके जीवन, विचार और जनसेवा के योगदान को याद किया गया।

 

पुण्यतिथि कार्यक्रम में उनके सुपुत्र और छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. चरणदास महंत विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत, सूरज चरणदास महंत, अकलतरा विधायक राघवेन्द्र सिंह, बिलासपुर के वरिष्ठ नेता अशोक अग्रवाल, कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला, आशीष सिंह ठाकुर और प्रतीक उपवेजा समेत अनेक कांग्रेसजन शामिल हुए।

 

कांग्रेस नेता प्रतीक उपवेजा ने कहा कि : “स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण का सपना देखने वाले महान दूरदर्शी थे। उनकी सोच, उनका संघर्ष और जनता के प्रति उनका समर्पण आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा है। आज की युवा पीढ़ी को उनके विचारों से जुड़ने की जरूरत है। मैं सौभाग्यशाली हूं कि उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने का अवसर मिला। हम सभी ने संकल्प लिया है कि उनके अधूरे सपनों को हम मिलकर जरूर पूरा करेंगे।”

 

कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वर्गीय महंत जी को एक संघर्षशील, दूरदर्शी और जनता के लिए समर्पित नेता बताया। साथ ही उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प भी दोहराया गया। “बिसाहू दास महंत जी न केवल एक नेता थे, बल्कि एक विचारधारा थे, जिन्होंने छत्तीसगढ़ को अलग राज्य के रूप में देखने का सपना देखा था। उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित यह श्रद्धांजलि सभा उस विचार को जीवित रखने का एक प्रयास है।”

Related Articles

Back to top button