बिलासपुर

VIDEO : निगम वाहन :- नशे मे धुत निगम चालक ने, 4 लोगो को मारी ठोकर

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – शाम करीब 6 बजे भक्तकवरराम गेट और तिवारी चाल के सामने, मंदिर चौक की ओर एक तेज रफ्तार बिना नंबर की कार ने जमकर तांडव मचाया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार का चालक शराब के नशे में धुत था। अनियंत्रित होकर उसने 3-4 वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में एक्टिवा सवार और प्रीति मेडिकल के संचालक को गंभीर चोटें आई हैं, वहीं अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

Advertisement

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बिना नंबर की कंडम कार और उसके शराबी चालक को पकड़कर सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।स्थिति पर समय रहते नियंत्रण पाने के लिए मोहल्लेवालों की सजगता और साहस की सराहना की जा रही है।

Advertisement

 

अब देखना होगा कि, सिविल लाइन पुलिस बिना नंबर प्लेट के सड़क पर दौड़ रही नगर निगम की जल विभाग के वाहन के खिलाफ क्या कार्यवाही करती है.

Related Articles

Back to top button