बिलासपुर

गणतंत्र दिवस पर बिलासपुर के आरक्षक आशीष राठौर व बीरेंद्र राजपूत को मुख्यमंत्री ने दिया प्रशस्ति पत्र

(प्रदीप भोई) : बिलासपुर – गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जिला पुलिस बल के दो आरक्षकों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।आरक्षक आशीष राठौर एवं आरक्षक बीरेंद्र राजपूत को आवास योजना के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ने, रात्रि गश्त के दौरान चोरी कर भाग रहे चोर को दौड़ाकर पकड़ने तथा उसके कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात और नगद राशि बरामद करने में सराहनीय भूमिका निभाने पर यह सम्मान दिया गया।

Advertisement

इसके अलावा क्षेत्र में सक्रिय गुंडे-बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई और चाकूबाजी की घटनाओं में शामिल आरोपियों को पकड़ने में दोनों आरक्षकों की तत्परता और साहस की भी प्रशंसा की गई।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस समारोह में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर दोनों आरक्षकों के कार्यों को अनुकरणीय बताया और पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने वाला कदम बताया।

Related Articles

Back to top button