बिलासपुर

BREAKING : शोरूम के पास इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, मचा हड़कंप…..

बिलासपुर – इलेक्ट्रिक स्कूटी जब से मार्केट में आई हैं तब से कही न कही स्कूटी में आग लगने की खबर आते रहती हैं, आग लगने का कारण क्या हैं पता नही, पर इसकी वजह से जान का खतरा भी बना रहता हैं, ऐसे ही एक घटना सीपत रोड में देखने को मिली जहां ओला शोरूम के पास स्कूटी में अचानक आग लग गयी।

Advertisement

आग लगने के बाद से आसपास हड़कंप मच गया, मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया व फायरब्रिगेड की टीम को इसकी सूचना दी, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया, स्कूटी में आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नही हो सका हैं।

Advertisement

Related Articles

Back to top button