कोरबा

ट्रेलर ने खड़ी हाईवा को मारी जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक…..

कोरबा जिले के कटघोरा-छुरी मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़ी हाईवा को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर का केबिन पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक उसमें फंसकर तड़पता रहा।

Advertisement

यह हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ। सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। लगभग तीन घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा भेजा गया।

Advertisement

हादसे के कारण कटघोरा-कोरबा मुख्य मार्ग पर घंटों जाम की स्थिति रही, जिसे पुलिस ने नियंत्रित कर लिया है। हादसे में हाईवा और ट्रेलर दोनों को भारी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चालक की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button