छत्तीसगढ़
यात्रा करने से पहले पढ़े ये खबर, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया रद्द…..

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत झलवारा स्टेशन में अधोसंरचना विकास कार्यों के अंतर्गत नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। IRCON द्वारा कटनी ग्रेड सेपरेटर लाइन और सिंगरौली दिशा की टाई-लाइन कनेक्टिविटी के कमीशनिंग के लिए यह कार्य 1 जून से 9 जून 2025 तक किया जाएगा। इस कारण से कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रद्द की गई ट्रेनों की जानकारी इस प्रकार है:
- बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस (18236) – 1 से 7 जून तक रद्द
- भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस (18235) – 3 से 9 जून तक रद्द
- जबलपुर-अम्बिकापुर (11265) – 2 से 7 जून तक रद्द
- अम्बिकापुर-जबलपुर (11266) – 3 से 8 जून तक रद्द
- रीवा-चिरमिरी (11751) – 2, 4 व 6 जून को रद्द
- चिरमिरी-रीवा (11752) – 3, 5 व 7 जून को रद्द
- लखनऊ-रायपुर (12535) – 2 व 5 जून को रद्द
- रायपुर-लखनऊ (12536) – 3 व 6 जून को रद्द
- दुर्ग-निजामुद्दीन (22867) – 3 व 6 जून को रद्द
- निजामुद्दीन-दुर्ग (22868) – 4 व 7 जून को रद्द
- दुर्ग-अजमेर (18213) – 1 जून को रद्द
- अजमेर-दुर्ग (18214) – 2 जून को रद्द
- दुर्ग-नवतनवा (18205) – 5 जून को रद्द
- नवतनवा-दुर्ग (18206) – 7 जून को रद्द
- चिरमिरी-अनुपपुर (51755) व अनुपपुर-चिरमिरी (51756) – 3, 5 व 7 जून को रद्द
- कटनी-चिरमिरी (61601) – 2 व 7 जून को रद्द
- चिरमिरी-कटनी (61602) – 3 व 8 जून को रद्द
वैकल्पिक मार्ग से चलने वाली गाड़ियाँ:
- बरौनी-गोंदिया (15231) और गोंदिया-बरौनी (15232) एक्सप्रेस 2 से 6 जून तक कटनी, जबलपुर, नैनपुर, बालाघाट होते हुए अपने गंतव्य तक पहुँचेगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है और सहयोग की अपील की है। यात्रियों से अनुरोध है कि अपनी यात्रा से पहले गाड़ी की सटीक जानकारी NTES ऐप या 139 सेवा के माध्यम से प्राप्त करें।




