कोरबा

भाजपा नेता व जनपद सदस्य की धारदार हथियार से हत्या….

कोरबा – कारखाना मोहल्ला निवासी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनपद सदस्य और ठेकेदार अक्षय गर्ग पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में अक्षय गर्ग की मौत हो गई है।

Advertisement

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच अक्षय गर्ग ग्राम केशलपुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान काले रंग की कार में सवार होकर पहुंचे करीब तीन अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

Advertisement

हमले में अक्षय गर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी गई है। हमलावरों की तलाश के लिए नाकाबंदी कर दी गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। पुलिस का कहना है कि हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।फिलहाल अक्षय गर्ग की हत्या से कोरबा जिले की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। पुलिस की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button