रतनपुर के घासीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक गिरफ्तार।

(विजय दानिकर, संवाददाता ) : रतनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम घासीपुर में सोमवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना घटित हुई। तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेलर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।रतनपुर से लगभग 04 किलोमीटर दूर ग्राम घासीपुर के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान संजय कुमार आर्मो, निवासी कर्रा नारा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संजय किसी जरूरी काम से निकला था, तभी वह इस हादसे का शिकार हो गया।
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची।पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.दुर्घटना में शामिल ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है फरार होने की कोशिश कर रहे चालक को गिरफ्तार कर लिया है।



