Uncategorized

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा जनरल परेड की ली गई सलामी

(मुन्ना पाण्डेय) : रक्षित केंद्र अम्बिकापुर में दिनांक 20/फरवरी 26 को आयोजित जनरल परेड की सलामी डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) ने ली , परेड निरीक्षण के दौरान डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा ने पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों के टर्न आउट का निरीक्षण कर बेहतर वेशभूषा धारण करने वाले पुलिस अधिकारियो कर्मचारियों को ईनाम देकर प्रोत्साहित किया। जनरल परेड के दौरान पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों की टोली बनाकर परेड कराया गया। परेड के मधुर धुन के लिए सुसज्जित पुलिस बैंड टीम का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Advertisement

जनरल परेड के निरीक्षण पश्चात वरिष्ठ डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा वाहन शाखा का निरीक्षण करते हुए सभी शासकीय वाहनों की बारीकी से जांच कर वाहनों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए , तत्पश्चात पुलिस लाईन के शस्त्रागार व स्टोर शाखा का निरीक्षण कर आर्म्स एम्युनेशन के रख-रखाव एवं रिकार्ड का बेहतर तरीके से संधारण करने के निर्देश दिए गए। अधिकारी व जवानों की सुविधा के लिए खोले गए पुलिस कल्याण कैन्टीन एवं पुलिस बैंक का लाभ लेने अधिकारी/कर्मचारियों कों प्रोत्साहित किया गया।

Advertisement

जनरल परेड के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल (भा.पु.से.), रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत सहित थाना/चौकी एवं कार्यालय से कुल 146 पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थिति रहे।

Related Articles

Back to top button