बिलासपुर

विजय कुमार पांडेय ने संभाला जांजगीर-चांपा के नए एसपी का पद, गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

(आशीष मौर्य संपादक) : जांजगीर-चांपा जिले को नया पुलिस अधीक्षक मिल गया है। 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी विजय कुमार पांडेय ने आज औपचारिक रूप से जांजगीर जिले के एसपी का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान एसपी विवेक शुक्ला से कार्यभार संभाला।

Advertisement

पदभार ग्रहण करते ही एसपी पांडेय को जिला बल की टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement

एसपी पांडेय ने कहा कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने, महिला सुरक्षा और जनहित के मामलों को प्राथमिकता के साथ लेंगे।

Related Articles

Back to top button