रायपुर
स्कूल जा रहे बच्चों को टो-वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत….

रायपुर – छत्तीसगढ़ क्लब के सामने स्कूल जा रहे दो बच्चों को ट्रैफिक पुलिस की टो-गाड़ी ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक स्कूल छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है।
घटना सुबह की बताई जा रही है, जब दोनों बच्चे रोज़ की तरह स्कूल जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रैफिक पुलिस की टो-गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद टो-गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया। घायल बच्ची को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। राजधानी में ट्रैफिक पुलिस की गाड़ियों से जुड़े इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।



