बिलासपुर

न्यू होराईजन डेंटल कॉलेज का निःशुल्क दंत परीक्षण शिविर, 674 बच्चों और शिक्षकों की हुई जांच

बिलासपुर – दांतों की सेहत के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बच्चों को मौखिक स्वच्छता के महत्व से अवगत कराने के लिए न्यू होराईजन डेंटल कॉलेज एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट, सकरी ने सराहनीय पहल की है।

Advertisement

 

Advertisement

कॉलेज की ओर से आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल, सेंदरी में दो दिवसीय निःशुल्क दंत परीक्षण एवं जांच शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर 1 और 2 सितंबर को आयोजित हुआ, जिसमें 674 बच्चों और शिक्षकों की जांच की गई।शिविर का आयोजन कॉलेज के चेयरमेन प्रकाश दावड़ा, सेक्रेटरी अशोक अग्रवाल और डीन डॉ. राना के. वर्गीस के मार्गदर्शन में किया गया।

 

इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों को दांतों में होने वाली बीमारियों के कारण और उनके उपचार की जानकारी दी। वहीं मौखिक स्वच्छता बनाए रखने के व्यावहारिक उपाय भी बताए गए।

 

पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री और पीडोडॉन्टिक विभाग से डॉ. स्वाति अग्रवाल और डॉ. जयेश तिवारी ने विशेष सत्र लेकर मौखिक स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चों को स्वस्थ दांत रखने की आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया।

 

शिविर में डॉ. प्रिना, डॉ. भारती, डॉ. विकेसी, डॉ. मानसी, डॉ. पारूल, डॉ. पूर्वी, डॉ. दामिनी, डॉ. इशानी, डॉ. एकता, डॉ. प्रीति, डॉ. रितुपर्णा और डॉ. मिनल की टीम ने बच्चों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया।

 

विद्यालय के डायरेक्टर एस.के. जनास्वामी, प्राचार्या जी.आर. मधुलिका और उप-प्राचार्या ने इस शिविर की सराहना करते हुए सभी डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया। इस सफल आयोजन ने न केवल बच्चों को स्वस्थ मुस्कान की राह दिखाई, बल्कि अभिभावकों और शिक्षकों को भी मौखिक स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

Related Articles

Back to top button