Uncategorized

बिलासपुर : परसदा में गूंजा ‘मन की बात’ का संदेश

(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर – परसदा मे मन की बात कार्यक्रम मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सुनने जन सैलाब उमड़ा।केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, तखतपुर विधायक डॉ. धर्मजीत सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को एकाग्रता से सुना। प्रधानमंत्री ने देश की प्रगति, जनभागीदारी, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत के संकल्प से जुड़े विषयों पर संवाद स्थापित किया। सांसद तोखन साहू ने कहा कार्यक्रम के जरिये देश के अलग-अलग हिस्सों में सकारात्मक कार्य करने वाले सामान्य नागरिकों की प्रेरणादायी पहल को राष्ट्रीय मंच मिलता है।सामान्य नागरिकों की उपलब्धियों को देश के सामने लाया जाता है। विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव के लिए कार्य कर रहे नागरिकों की उपलब्धियों को सामने लाते हैं। इससे समाज के दूसरे लोगों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संवाद देशवासियों में राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करता है।भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेशों को गांव-गांव तक पहुंचाना और आमजन को राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ना संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

Advertisement

सामूहिक श्रवण के बाद उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सहभागिता, पर्यावरण संरक्षण और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान वहाँ उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।

Related Articles

Back to top button