बिलासपुर

मकर संक्रांति के पर्व पर बीएनआई व्यापार उद्योग मेले में दर्शको का दिखा विशेष उल्लास…..

Advertisement

बिलासपुर – मकर संक्रांति के पर्व पर बीएनआई व्यापार उद्योग मेले में दर्शको का विशेष उल्लास दिखाई दिया।व्यापार मेला के पांचवे दिन सुबह से देर रात तक मेला घूमने वालों की भीड़ लगी रही। मनोरंजन और खरीदी बिक्री के लिए पहुंचे लोगों में उत्साह दिखाई दिया।

Advertisement
Advertisement

साइंस कॉलेज मैदान में 10 से लेकर 16 जनवरी तक सात दिवसीय लगे इस मेले में दर्शकों के साथ-साथ खरीदी बिक्री करने वाले लोगों का हुजूम दिखाई दे रहा है रविवार होने के कारण 14 जनवरी को यहां काफी भीड़ देखी गई।शहर वासी हजारों की संख्या में मेले में पहुंचकर अपने जरूरत का समान खरीदते नजर आए। व्यापार मेला के पांचवें दिन उपमुख्यमंत्री अरुण साव, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला,भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत शामिल हुए।इस मौके पर दिव्यांग बच्चो की विशेष संस्था सक्षम के सदस्यों का यहां सम्मान किया गया। इसके साथ ही समाज सेवी संस्थाओ का भी सम्मान किया गया। यहां इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता के आयोजन मे शहर के 18 स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। शानदार नृत्य प्रस्तुत कर उन्होंने सभी का दिल जीत लिया।कार्यक्रम की दर्शकों ने भरपूर सराहना की। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने अपने उद्धबोधन में कहा की, बीएनआई व्यापार मेला सेवा के साथ व्यावसाय का अनुपम संगम है। उन्होने सभी को शुभकामनाएं दी और कामना की कि देश में यह मेला छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें।

Advertisement

Advertisement

अतिथियों का स्वागत करते हुये व्यापार मेला समिती के अध्यक्ष डॉ. किरणपाल सिंग चावला ने कहा की उनसे हुई प्रारंभिक चर्चा में विधायक अमर अग्रवाल ने व्यापार मेला पुन: शुरू करने का उत्साह दिलाया और हर संभव मदद की।

इस मेले में मनोरंजन के तमाम साधन मौजूद हैं। जिसका दुर दराज से आकर लोग मजे ले रहे हैं।सुबह से लेकर शाम तक यहां माहौल बना रहता है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button