जांजगीर-चाम्पा

तीन दुकानों में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

(हेमन्त पटेल) : जांजगीर जिला मुख्यालय के कचहरी चौक के पास रविवार तड़के करीब 4 बजे तीन दुकानों में अचानक आग लग गई। आग मुर्गा दुकान, कोल्ड ड्रिंक दुकान और साइकिल रिपेयरिंग की दुकान में लगी। घटना सिटी कोतवाली थाना के ठीक सामने हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

Advertisement

आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है। सुबह के समय घटना होने के कारण आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। देखते ही देखते आग ने तीनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

Advertisement

सूचना मिलते ही नगर सेना की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button