विदेश

श्रीलंका के, इस नेता ने, देश की मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की, मदद की गुहार

श्रीलंका इस समय आर्थिक संकट के साथ ही राजनीतिक संकट से भी गुजर रहा है। वहां राजनीतिक अस्थिरता का दौर तो चल ही रहा है लेकिन आर्थिक मोर्चे पर हालात बहुत विस्फोटक हो चुके हैं। ऐसी स्थिति में श्रीलंका में विपक्ष के नेता साजिथ प्रेमदासा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। भारत ने श्रीलंका में आर्थिक संकट शुरू होने के बाद काफी मदद की है। भारत ने तेल अनाज और दवाओं के रूप में श्रीलंका को भरपूर सहायता दी है। इसके अलावा कर्ज भी दिया है। इसके बावजूद वहां के हालात अभी सुधरते नहीं दिखाई दे रहे हैं। ऐसी स्थिति में श्रीलंका के नेता प्रतिपक्ष साजिथ प्रेमदासा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा है कि कृपया जितना अधिक संभव हो उतनी मदद की कोशिश करिए।यह हमारी मातृभूमि है और हमें अपनी मातृभूमि को बचाने की आवश्यकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button