छत्तीसगढ़

पुरानी पेंशन योजना बहाल होने से अधिकारियों कर्मचारियों में खुशी की लहर….

(शशि कोन्हेर) : प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा बजट में अधिकारियों कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की बहाली की घोषणा की गई है। इस घोषणा की खबर मिलते ही सभी अधिकारियों कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। शासकीय कार्यालयों के बाहर और भीतर सरकार की इस घोषणा से अत्यंत खुश दिख रहे कर्मचारियों ने रंग गुलाल और अबीर खेलकर मुख्यमंत्री का धन्यवाद देते हुए इस घोषणा का स्वागत किया। काबिले गौर है कि प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी काफी समय से पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के लिए संघर्ष कर रहे थे। आज मुख्यमंत्री के द्वारा उनकी मांग को बजट के जरिए पूर्ण किए जाने की घोषणा से सभी कर्मचारी मुख्यमंत्री का धन्यवाद कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button