छत्तीसगढ़

कुएं में तैरती लाश ,पानी भरने गई महिलाओं ने मचाया शोर

(शशि कोन्हेर) : कोरबा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक शख्स की लाश कुएं में तैरती हुई मिली है। तथा वहीं उसके हाथ पैर को रस्सी से बांधा गया था। इस वजह से आशंका है कि पहले उसकी हत्या की गई है। इसके बाद शव को कुएं में फेंक दिया गया है। पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जांच शुरू की है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

तथा वहीं प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मोहनपुर गांव के लोग आज सुबह अपने-अपने काम से निकल रहे थे। कुछ लोग गांव में बने एक पुराने कुएं से पानी निकालने गए थे। उसी दौरान उन्होंने एक शख्स की लाश को कुएं के अंदर पानी में तैरता हुआ देखा था। जिसके बाद ये पूरा मामला खुला है। फिर पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई थी।

खबर मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। इसके बाद पुलिस ने शव को पानी से निकाला। शव निकालने पर पता चला कि उसके हाथ-पैर को रस्सी से बांधा गया था। शरीर में कुछ जगह चोट के निशान हैं।

इसलिए शंका है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। आस-पास के गांवों में भी खबर दी गई है। शव की पहचान करने का प्रयास जारी है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ साफ हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button