बिलासपुर

छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय स्वर्ण आमंत्रण ताइक्वांडो प्रतियोगिता
में सर्वाधिक पदकों के साथ बिलासपुर जिला सबसे आगे…..

Advertisement

(प्रदीप भोई) : बिलासपुर – छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा आयोजित 5वी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय स्वर्ण आमंत्रण ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आज तीसरा दिन संपन्न हुआ, जिसमें 28 एवं 29 जनवरी को कैडेट वर्ग के बालक/बालिका के विजेता खिलाड़ियों को मैडल प्रदान किया गया ।छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के महासचिव रामपुरी गोस्वामी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि 29 जनवरी के पदक वितरण समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्पेशल ब्रांच दीपमाला कश्यप , कार्यक्रम अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा एवम विशिष्ठ उप पुलिस अधीक्षक मंजुलता केरकेट्टा और रक्षित निरीक्षक पुलिस लाइन भूपेंद्र गुप्ता, लोकस्वर टीवी यूनिट हेड आनंद मिश्रा रहे है।

Advertisement
Advertisement

सभी अतिथियों द्वारा उद्बोधन में जीते हुवे खिलाड़ियों को बधाई और पराजित खिलाड़ियों को निराश ना हो कर खूब मेहनत करने की बात कही गई। प्रति वर्ष ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन करने पर छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के समस्त पदाधिकारियों शुभकामनाएं प्रेषित किए।प्रतियोगिता में कैडेट वर्ग वर्ग के 20 वेट केटेगरी एवं सब जुनियर वर्ग के 04, वेट कैटेगरी में 78 मैडल का वितरण किया गया।प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से 475 खिलाड़ी एवं 60 आफिशियल भाग लिए हैं।

Advertisement

परिणाम निम्नानुसार हैं= 33 किलोग्राम में स्वर्ण पदक मानसी पटेल रायगढ़, रजत पदक आकांक्षा धनकर बिलासपुर, 37 किलोग्राम में स्वर्ण पदक वैष्णवी चंद्रा बिलासपुर, रजत पदक अरिशिता ताम्रकार बिलासपुर, कांस्य पदक मधुरिमा निषाद रायपुर, प्रख्या डोंगरे बिलासपुर, 41किलोग्राममें प्रज्ञा यादव स्वर्ण पदक, सान्या महंत जशपुर, कांस्य पदक सौम्या साहू रायगढ़, मिया अल्ताफ कोरबा, 44किलोग्राम में स्वर्ण पदक अल्बिना शाकिल बिलासपुर, रजत पदक आर्ची गाडगे दुर्ग कास्य पदक अन्याय जांजगीर चांपा, आराध्या सिंह विलासपुर,74किलोग्राम में स्वर्ण पदक मिष्ठी नागेश बिलासपुर, रजत पदक अफ्शा जी पी एम, कांस्य पदक कुमकुम दुर्ग, कनिका पवार बिलासपुर, 51किलोग्राम में स्वर्ण पदक परी सिद्दाम बिलासपुर, रजत पदक आरना सुराना बिलासपुर, कास्य पदक प्रिंसी सिंह , अर्पिता आदित्य रायगढ़,59 किलोग्राम में स्वर्ण पदक तुलिका गड़ेवाल दुर्ग, रजत पदक प्रज्ञा मिश्रा बिलासपुर, कांस्य पदक रुचिका केवट रायपुर,59 किलोग्राम के ऊपर वेट मे स्वर्ण पदक दक्षा श्रीवास कोरबा।

Advertisement

सब जुनियर वर्ग में 29किलोग्राम में स्वर्ण पदक छायांक वर्मा बिलासपुर, रजत पदक के रिसिट कोरबा, कास्य पदक पार्थ बाजपेयी बिलासपुर रक्षित साहू बिलासपुर, 32किलोग्राम में स्वर्ण पदक कान्हा यादव बिलासपुर, रजत पदक वैदिक गुप्ता बिलासपुर, कांस्य पदक कलश केवंट बिलासपुर, प्रयान चंद्राकर दुर्ग,38 किलोग्राम में स्वर्ण पदक प्रणव निर्मलकर कोरबा, रजत पदक आलोक रजक बिलासपुर, कांस्य पदक अदविक राय बिलासपुर, अगमजोत सिंह रायपुर। प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह कल 30 जनवरी को प्रातः 11.30 बजे रखी गई है उक्त समारोह माननीय विधायक धरमलाल कौशिक की उपस्थिति में सम्पन्न होगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button