मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गणतंत्र दिवस पर पुलिस ग्राउंड में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर न्यायधानी बिलासपुर में देशभक्ति का भव्य नज़ारा देखने को मिला। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पहली बार बिलासपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री ने परेड की सलामी ली और परेड निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस, होमगार्ड और अन्य सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने अनुशासित मार्च पास्ट कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।समारोह में जिले के विधायकगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, संभागायुक्त सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। देशभक्ति गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया, त्साह, अनुशासन और देशप्रेम से ओत-प्रोत यह समारोह गणतंत्र दिवस को यादगार बनाने वाला रहा।




