छत्तीसगढ़

आईजी रतन लाल डांगी को राज्य सरकार ने किया सस्पेंड…..

छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस मुख्यालय में पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके खिलाफ सामने आए अशोभनीय और अनैतिक आचरण के आरोपों के बाद की गई है।जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी रतन लाल डांगी पर अपने पद के अनुरूप आचरण न करने, पद के प्रभाव का दुरुपयोग करने और सामाजिक-सांस्कृतिक मानकों का उल्लंघन करने के आरोप लगे हैं। प्रारंभिक जांच में यह कृत्य अखिल भारतीय सेवा आचरण नियम 1968 का उल्लंघन माना गया है।

Advertisement

बताया गया है कि डांगी से जुड़ा मामला इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया में भी व्यापक रूप से प्रसारित हुआ, जिससे पुलिस विभाग की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। शासन ने इसे गंभीर मानते हुए विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की है।

Advertisement

इसी के तहत अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1969 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए राज्य सरकार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर निर्धारित किया गया है। साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा और बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

फिलहाल इस पूरे मामले ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है और आगे की जांच के बाद और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button