बिलासपुर

सीपत क्षेत्र में हाथी का मूवमेंट जारी, चैतमा में मिले ताज़ा पगमार्क, वन विभाग अलर्ट

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर वन मंडल के सीपत क्षेत्र में हाथी की मौजूदगी को लेकर एक बार फिर दहशत का माहौल है। खोदरा के जंगल के बाद अब चैतमा क्षेत्र में हाथी के ताज़ा पगमार्क मिले हैं। हालांकि बीच में कहीं भी हाथी के निशान नहीं मिले, लेकिन वन विभाग की टीम पूरी तरह अलर्ट पर है और लगातार ट्रेसिंग की जा रही है।

Advertisement

सीपत क्षेत्र के खोदरा जंगल में सुबह हाथी के पैरों के निशान मिलने के बाद वन विभाग को सूचना दी गई थी।इसके बाद वन विभाग की टीम ने खोदरा से चैतमा तक जंगल में सर्च अभियान चलाया, लेकिन बीच के इलाके में हाथी के पगमार्क नहीं मिले। इसी दौरान चैतमा क्षेत्र में अचानक हाथी के ताज़ा पगमार्क मिलने से वन विभाग की चिंता और बढ़ गई है। इससे आशंका जताई जा रही है कि हाथी लगातार जंगलों के बीच मूवमेंट कर रहा है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि यह नर हाथी पिछले 8 से 10 दिनों से सीपत और बेलतरा वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहा है। हाथी के मूवमेंट के चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग अपने घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। खोदरा और आसपास के गांवों में फसल को भी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है।बीते दिनों हाथी के हमले में एक महिला जान चली गई और चार ग्रामीणों के घायल होने की घटना भी सामने आ चुकी है। वन विभाग ने हाथी के मूवमेंट को देखते हुए पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है। वन विभाग की टीम लगातार पगमार्क और निगरानी कर रही है।

हाथी के पाली रेंज की ओर बढ़ने की सूचना के बाद संबंधित इलाकों में निगरानी और बढ़ा दी गई है।
ग्रामीणों को रात के समय बाहर न निकलने, अकेले जंगल की ओर न जाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को देने के निर्देश दिए गए हैं।

मौके पर वन विभाग, पंचायत, तहसील और स्थानीय पुलिस की टीमें भी तैनात है। वन विभाग का कहना है कि हाथी पर लगातार नजर रखी जा रही है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

 

Related Articles

Back to top button