छत्तीसगढ़रायपुर

VIDEO : तेज रफ्तार XUV ने गाय के बछड़े को रौंदा, CCTV में कैद हुई घटना..

रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक तेज रफ्तार XUV कार ने गाय के बछड़े को रौंद दिय.

Advertisement

घटना 23 सितंबर को सुबह करीब साढ़े 11 बजे सेल्सटैक्स कॉलोनी में हुई। CCTV फुटेज में देखा गया कि मोड़ पर बैठे बछड़े को कार चालक ने बेरहमी से रौंदते हुए गाड़ी को आगे बढ़ा लिया।

Advertisement

बछड़े की मौके पर तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

घटना के बाद आस-पास खड़ी गायें बछड़े के पास आ गईं, लेकिन तब तक बछड़ा दम तोड़ चुका था।

इस घटना के बाद फरार हुए वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने वाहन नंबर CG04 NV 5557 के अज्ञात चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button