छत्तीसगढ़

13 माओवादियों के शव और जप्त हथियार लेकर लौटे जवान..

Advertisement

बीजापुर। बीजापुर में हुई मुठभेड़ में अब तक 13 नक्सलियों के शव बरामद होने की खबर है। मंगलवार देर रात तक 10 ही शव मिलने की सूचना थी।

Advertisement
Advertisement

पुलिस सूत्रों के मुताबिक करीब 18 घंटे चले एनकाउंटर में कुल 13 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें एक महिला नक्सली भी है।

Advertisement

इस मुठभेड़ में नक्सली कमांडर पापाराव के मारे जाने की खबर है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मंगलवार सुबह 6 बजे से शुरू हुई मुठभेड़ रात करीब 11 बजे खत्म हुई।

Advertisement

जवानों ने नक्सलियों के पास से AK-47, LMG जैसे ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए हैं।

टेकलगुड़ेम मुठभेड़ की आज तीसरी बरसी है। 3 अप्रैल 2021 में इस मुठभेड़ में 22 जवानों को नक्सलियों ने मारा था। वहीं, 3 साल बाद उसी इलाके में पुलिस ने एक साथ 13 माओवादियों को ढेर किया है

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button