छत्तीसगढ़

हसदेव नदी में बहे 2 लोगों का शव बरामद….

जांजगीर-चाम्पा – पंतोरा क्षेत्र के देवरी गांव के पिकनिक स्पॉट से हसदेव नदी में बहे दूसरे युवक खुशेन्द्र बरेठ का शव भी 41 घण्टे बाद मिल गया है. SDRF की टीम रेस्क्यू में जुटी थी तो दूसरे युवक का शव घटनास्थल से 1 किमी दूर सतीगुड़ी गांव में मिला है.

Advertisement

कल 24 घण्टे बाद 1 युवक सूरज उर्फ लिखेश पटेल का शव मिला था. हादसे के बाद परिजन सदमे में हैं. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

Advertisement

दरअसल, 19 अक्टूबर को युवक खुशेन्द्र बरेठ का जन्मदिन था तो 20 अक्टूबर को कापन गांव से 13 युवक पिकनिक मनाने देवरी गांव पहुंचे थे और पिकनिक स्पॉट में नहाते वक्त 2 युवक हसदेव नदी में बह गए थे.

इसके बाद 21 अक्टूबर की सुबह 9 बजे से बिलासपुर SDRF की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया था और कल 24 घण्टे बाद 1 युवक सूरज उर्फ लिखेश पटेल की लाश मिली थी. फिर आज 41 घण्टे बाद दूसरे युवक खुशेन्द्र बरेठ की लाश घटनास्थल से 1 किमी दूर मिली है.

Related Articles

Back to top button