छत्तीसगढ़

नगर निगम ने आम जनता के लिए खाली कराया, मुंगेली नाका चौक का खेल मैदान

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। शहर की सबसे घनी बस्तियों में से एक कुदुदंड में रहने वाले हजारों लोगों और खासकर युवाओं के लिए  मुंगेली नाका चौक का मैदान ही एक अकेला मैदान है। संजय तरण पुष्कर से लगे हुए इस मैदान में आसपास के लोग तथा विष्णु नगर की विभिन्न समितियां हर हमेशा सांस्कृतिक धार्मिक और खेल से जुड़ी गतिविधियां कराते रहती है।

इस मैदान को नगर निगम ने विभिन्न प्रदर्शनी और सेल कंपनी वाले लोगों को देना शुरू कर दिया था। जिसके कारण महीनों-महीनों यह मैदान लोगों को उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। बीच में इसके लिए भाजपा के द्वारा नगर निगम आयुक्त को एक ज्ञापन देकर अल्टीमेटम भी दिया गया था कि अगर यह मैदान खाली नहीं रखा गया तो उनकी पार्टी आंदोलन करेगी।

लेकिन इसकी जरूरत नहीं पड़ी। और नगर निगम ने यह मैदान खाली कर दिया है। यह सोचना लाजमी है कि अब क्योंकि यह मैदान सेल और प्रदर्शनी लगाने वालों से खाली हो गया इसलिए इस पर खेलों के आयोजन तथा सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों के संचालन का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button