छत्तीसगढ़

मौसम विभाग ने 28 जिलों में जारी किया यलो अलर्ट….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक तेज बारिश की संभावना जताई है।मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में 1 अक्टूबर को लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है, जिससे प्रदेश में वर्षा की तीव्रता और बढ़ेगी।

Advertisement

मौसम विभाग ने बेमेतरा, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद और बलौदाबाजार को छोड़कर राज्य के सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और आंधी चलने की चेतावनी दी गई है।बीते 24 घंटों के दौरान कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा 20 मिमी बारिश नारायणपुर में हुई।

Advertisement

 

राजधानी रायपुर में मंगलवार को सुबह तेज धूप और उमस से लोग परेशान रहे, लेकिन दोपहर बाद मौसम बदला और कई इलाकों में तेज बारिश हुई। देर रात गरज-चमक के साथ फिर कई जगहों पर बारिश दर्ज की गई।

Related Articles

Back to top button