बिलासपुर

2 करोड़ की ठगी के मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा गया

बिलासपुर – थाना सिविल लाइन में दर्ज करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी हीरानंद भागवानी ने आखिरकार 29 सितम्बर को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, हीरानंद भागवानी ने पत्नी नायरा भागवानी और साथी मुरली लहेजा के साथ मिलकर 100 से ज्यादा लोगों को रकम 40 दिन में डबल करने का झांसा देकर लगभग 2 करोड़ रुपये की ठगी की थी। इस मामले में नायरा भागवानी और मुरली लहेजा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।आत्मसमर्पण के बाद हीरानंद को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की।

Advertisement

 

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए कई अहम जानकारियाँ दीं। पुलिस ने धोखाधड़ी से जुड़े दस्तावेज जब्त किए और खुलासा किया कि ठगी के पैसों से खरीदी गई जमीन की नीलामी की कार्रवाई के लिए न्यायालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है, फिलहाल आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है और पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

 

Related Articles

Back to top button