राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 23 सितम्बर का राशिफल

मेष: परिस्थितयां थोड़ी अनुकूल हुई हैं। आप रिस्क से बाहर निकले हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम बनी हुई है। व्यापार सही चलता रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ: कोई रिस्क ना लें। चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी रुक-रुक कर चलता रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन: जीवन में प्रेम पनपेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम का साथ होगा। संतान की स्थिति होगी। व्यापार समेत खुशहाल समय है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

कर्क: शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। थोड़ा डिस्टर्बेंस जरूर रहेगा, लेकिन आपकी जीत होगी। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह: लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या: घरेलू सुख बाधित होगा। गृह-कला के शिकार होंगे, लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि भी संभव है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान की स्थिति भी ठीक है और व्यापार भी सही चल रहा है। पीली वस्तु का दान करें।

तुला: व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम से उत्तम की तरफ और व्यापार सही चल रहा है। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक: धन का आवक बढ़ेगा। कुटुम्बों में वृद्धि होगी। जुबान अनियंत्रित ना होने दें। किसी भी तरीके से रुपये के लेन-देन से बचें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम और व्यापार सही चलता रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु: सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी खुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे। लाल वस्तु पास रखें।

मकर: मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। कुछ भी खोने का डर रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। काली वस्तु पास रखना उचित होगा।

कुंभ: आय में आशाकृत बढ़ोत्तरी होगी। किसी अच्छे समाचार की प्राप्ति भी संभव है। यात्रा का संयोग बनेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार बहुत अच्छा है। भगवान विष्णु का प्रणाम करते रहें।

मीन: कार्यक्षेत्र की स्थिति अच्छी होगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। बच्चों का साथ होगा। प्रेम की स्थिति लाभकारी होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान और व्यापार अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button