राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 21 सितम्बर का राशिफल

मेष: परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं, शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। बच्चों से थोड़ी दूरी का अनुभव करेंगे। व्यापार आपका अच्छा चलता रहेगा। सूर्य को जल दें

वृषभ: नौकरी-चाकरी की स्थिति पहले से बेहतर है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन: शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन जीत आपकी होगी। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी और व्यापार भी अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

कर्क: भावुक मन से निर्णय मत लें। गुस्से पर काबू रखें। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा और व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह: कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या: पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यापारिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीकठाक है और प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

तुला: सिरदर्द, नेत्रपीड़ा, पड़ोसियों से दिक्कत। पार्टनरशिप में दिक्कत। धन हानि। स्वास्थ्य मध्यम है और प्रेम-संतान ठीक है और व्यापार भी ठीक रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक: ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। शासन सत्ता पक्ष का भरपूर सहयोग मिल रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार सबकुछ अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु: चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन व्याकुल रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार सनय-सनय चलता रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

मकर: आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत बढ़िया है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

कुंभ: उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में जीत मिलेगी। व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन: भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। धार्मिक अनुष्ठानों में भाग ले सकते हैं। स्वास्थ्य नरम गरम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button