देश

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 04 जनवरी का का राशिफ़ल……

मेष राशि- वाणी संयमित रखें और निवेश न करें। स्वास्थ्य में ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी ठीक चलेगा। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि-क्रोध से बचें बाकि आकर्षक रहेंगे। समाज में सराहना होगी। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता होगी। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार आपका लगभग अच्छा चलता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- खर्च की अधिकता रहेगी। सिरदर्द व नेत्रपीड़ा परेशान करेगी। प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा चलेगा। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक मामले सुलझेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। राजनैतिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक रूप से समय अच्छा है। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- जोखिम भरा समय। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार ठीकठाक चलता रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवन आनंद में गुजरेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान व व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- शत्रुओं परास्त होंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। परेशानी बनी रहेगी। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम व संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार भी मध्यम। बजरंगबाण का पाठ करें शुभ होगा।

मकर राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। क्रोध और अति भावुकता से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। व्यापार सही चलता रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भौतिक सुख-सपंदा में वृद्धि लेकिन परेशानी बनी रहेगी। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। रक्तचाप अनियमित रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति ठीकठाक। व्यापार भी अच्छा चलता रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। नाक,कान व गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम-संतान ठीकठाक है, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button