राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 31 दिसंबर का का राशिफ़ल……

मेष राशि- नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। उदर रोग से परेशान रहेंगे।व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति लगभग मध्यम रहेगी। व्यापार आपका लगभग अच्छा चलता रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। लेकिन आय का मार्ग बहुत अच्छा नहीं होगा। प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। काली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- कोर्ट-कचहरी में हार का सामना करना पड़ सकता है। व्यवासायिक हानि का संकेत दिख रहा है। स्वास्थ्य भी प्रभावित होता दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति लगभग ठीक रहेगी। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें। काली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- मान-सम्मान में अंगुली उठ सकती है। यात्रा में कष्ट संभव है। यात्रा में विघ्न संभव है। स्वास्थ्य लगभग ठीक है। प्रेम-संतान की स्थिति लगभग ठीक रहेगी। व्यापार आपका लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बचाव पक्ष कमजोर दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक ठाक है। व्यापार मध्यम दिख रहा है। जोखिम भरा समय होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- अपने और अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। विपरीत लिंग संबंधों से कोई लांछन लग सकता है। बजरंगबली को प्रणाम करें और काली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- पैरों में चोट चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। लाल वस्तु पास रखें।

मीन राशि- गाली गलौज न करें। गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। प्रेम में तूतू-मैंमैं संभव है। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। व्यापार की स्थिति मध्यम है। कुटुंबों में कहासुनी संभव है। धन का निवेश न करें। शिवजी का जलाभिषेक करें और काली वस्तु का दान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button