राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 21 अगस्त का राशिफल

मेष
गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा नर्म-गर्म रहने वाला है। प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छे दिख रहे हैं। तांबे की वस्तु पास रखें।

वृषभ
अपनी भावनाओं पर काबू रखें। उग्र होकर कोई निर्णय न लें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक नजर आ रहा है। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छे दिख रहे हैं। वहीं, प्रेम में तू तू मैं मैं से बचें। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन
कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन परेशान रहेगा। घरेलू चीजों को शांत होकर निपटाएं। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। वहीं, प्रेम संतान मध्यम रहेंगे। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क
ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। साथ ही प्रेम और संतान अच्छे दिख रहे हैं। व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नई स्थिति या पॉजिटिव स्थिति बनेगी। लाल वस्तु अपने पास रखें।

सिंह
धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वहीं, प्रेम और संतान मध्यम नजर आ रहे हैं। व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। हरी वस्तु का दान करें।

कन्या
लक्ष्मी पात्र बने रहेंगे। जीवन में तरक्की करेंगे। आवश्यकता के अनुसार जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। वहीं, प्रेम संतान और व्यापार की स्थिति भी अच्छी नजर आ रही है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला
खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। पार्टनरशिप में प्रॉब्लम के संकेत हैं। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य नर्म गर्म दिख रहा है। वहीं, प्रेम संतान अच्छे रहने वाले हैं। व्यापार की स्थिति भी लगभग अच्छी रहेगी। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक
आय में आशा की बढ़ोतरी होगी। यात्रा में धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। वहीं, रुका हुआ धन भी मिलेगा। पुराने स्त्रोत से भी रुपए पैसे आते रहेंगे। संबंधता की ओर आगे बढ़ें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वहीं, प्रेम संतान मध्यम रहेंगे। व्यापार अच्छा रहने वाला है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु
व्यापारिक सफलता मिलेगी। कुछ अधिकारियों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य नर्म-गर्म दिख रहा है। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छे रहने वाले हैं। हरी वस्तु का दान करें।

मकर
यात्रा के संकेत हैं पूजा-पाठ में आपका मन लगेगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य नर्म-गर्म दिख रहा है। प्रेम संतान और व्यापार की स्थिति भी मध्यम नजर आ रही है लेकिन फिर भी भाग्यवश कुछ घटनाएं अच्छी घटेंगी। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ 
एक दिन और जोखिम भरा, थोड़ा बचकर पार करें। वाहन जरा धीरे चलाएं। स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम नजर आ रही है। वहीं, प्रेम संतान और व्यापार भी लगभग ठीक रहने वाले हैं। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन
सुखद जीवन का एहसास करेंगे। रंगीन बने रहेंगे। मानसिक चंचलता पर थोड़ा नियंत्रण रखिएगा। प्रेम और संतान अच्छे रहने वाले हैं। वहीं, स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। साथ ही व्यापार भी अच्छा रहने वाला है। हरी वस्तु का दान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button