राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 14 अगस्त का राशिफल

मेष:घरेलू सुख नकारात्मक सोच की वजह से या अवसाद के कारण ऊर्जा का स्तर कम होने की वजह से बाधित रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार बोझिल-बोझिल सा रहेगा। मध्यम समय कहा जाएगा। स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है। शिवजी को प्राणाम करें। जलाभिषेक करें, शुभ होगा।

वृषभ: ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा। व्यावसायिक ऊर्जा मध्यम रहेगी। प्रेम-संतान की स्थिति लगभग ठीक है। स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा नहीं कहा जाएगा। नाक, कान गला या कंधे से ऊपर गले तक समस्या दिख रही है। सूर्य को जल देते रहें।

मिथुन:किसी भी तरीके की कोई आर्थिक हानि संभव है। इसलिए कोई रिस्क मत लीजिएगा। जुआ, सट्टा और लॉटरी में पैसे मत ना लगाइए। निवेश मत करिए। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है, लेकिन आंखों में या मुख में कुछ विकार संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। कालीजी की शरण में बने रहें, उन्हें प्रणाम करते रहें। शुभ होगा।

कर्क:स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी लगभग ठीक चलेगा। ऊर्जा का स्तर घटा हुआ महसूस करेंगे। बाकी स्थिति ठीक है। लाल वस्तु पास रखें और शिवजी का जलाभिषेक करना, आपके लिए शुभ होगा।

सिंह: मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य मध्यम, सिर दर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय, मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों ही गड़बड़ रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार भी मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। पीली वस्तु पास रखें। भगवान विष्णु को प्राणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

कन्या:आय की स्थिति सामान्य नहीं रहेगी। स्वास्थ्य ठीक, मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। शनिदेव को प्राणाम करना आपके लिए शुभ हो सकता है।

तुला: व्यावसायिक कोई भी रिस्क मत लीजिएगा। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोर्ट-कचहरी से बचें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम है। सूर्य भगवान को जल देते रहें।

वृश्चिक: मान-सम्मान पर उंगली उठ सकती है। यात्रा में कष्ट संभव है। कार्यों में विघ्न-बाधा आएगी। धर्म-कर्म में विघ्न-बाधा आएगी। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

धनु: शारीरिक परेशानियां ज्यादा परेशान करेंगी। वाहन धीरे चलाएं। दुर्घटना के योग हैं। प्रेम-संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार भी मध्यम जाएगा। थोड़ा बचकर बात करें। सफेद वस्तु शिवजी को अर्पित करना शुभ होगा।

मकर: अपने स्वास्थ्य और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार भी मध्यम है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

कुंभ:शत्रु नुकसान पहुंचाने की भरपूर कोशिश करेंगे। हालांकि, जीत आपकी होगी, लेकिन तनाव बना रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार मध्यम कहा जाएगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन: मन बोझिल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए असमांजस्य की स्थिति बनेगी। प्रेम में तू-तू, मय-मय, बच्चों के सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। यह मानसिक अवसाद का समय है। महत्वपूर्ण निर्णय रोककर रखें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी लगभग मध्यम रहेगा। पीली वस्तु पास रखें और भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button