रायपुर

तेज रफ्तार हाइवा का कहर: बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, चालक फरार

राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। रायपुर से धमतरी जाने वाले पुराने धमतरी रोड पर दर्दनाक दुर्घटना सामने आई है, जहां लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली।

Advertisement

यह हादसा धमतरी जिले के भखारा तहसील अंतर्गत सेमरिया और भखारा के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Advertisement

घटना के बाद आरोपी हाइवा चालक मौके से फरार हो गया, जिससे इलाके में आक्रोश का माहौल बन गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

फिलहाल पुलिस फरार चालक और वाहन की तलाश में जुट गई है। वहीं इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत को उजागर कर दिया है।

Related Articles

Back to top button