रायपुर

रायपुर में T-20 क्रिकेट का रोमांच, 23 जनवरी को भारत-न्यूजीलैंड महा-मुकाबला

रायपुर – 23 जनवरी को रायपुर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच T-20 महा-मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।मैच के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री आज 15 जनवरी की रात 7:30 बजे से शुरू होगी। टिकट ticketgenie.in वेबसाइट के माध्यम से खरीदी जा सकेगी। ऑनलाइन माध्यम से एक व्यक्ति अधिकतम चार टिकट खरीद सकता है।

Advertisement

छात्रों के लिए खास सुविधा दी गई है, जहां स्टूडेंट टिकट मात्र 800 रुपये में उपलब्ध होगी, हालांकि एक छात्र को केवल एक ही टिकट दी जाएगी। अपर सिटिंग की टिकट 2000 रुपये में मिलेगी, जबकि लोअर सिटिंग की टिकट 2500, 3000 और 3500 रुपये में उपलब्ध होगी। इसके अलावा सिल्वर टिकट 7500 रुपये, गोल्ड टिकट 10 हजार रुपये, प्लैटिनियम टिकट 12,500 रुपये और कॉर्पोरेट बॉक्स की टिकट 25 हजार रुपये रखी गई है।ऑनलाइन खरीदी गई टिकटों का फिजिकल रिडेंप्शन 19 जनवरी से किया जा सकेगा।

Advertisement

दर्शकों की सुविधा और पारदर्शिता के लिए स्टेडियम प्रशासन ने भी अहम निर्देश जारी किए हैं। मैदान के अंदर फूड बेचने वाले सभी विक्रेताओं को अपने कर्मचारियों की टी-शर्ट पर खाने की कीमत लिखना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही स्टेडियम परिसर में फूड मेन्यू और उसके दाम स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किए जाएंगे।कुल मिलाकर, रायपुर में होने जा रहा यह T-20 मुकाबला क्रिकेट के साथ-साथ बेहतर व्यवस्थाओं के लिए भी खास रहने वाला है।

Related Articles

Back to top button