रायपुर

मकान में युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र स्थित इंद्रप्रस्थ इलाके में एक मकान के भीतर युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में वाटर वर्ल्ड के पीछे रोड स्थित एक मकान की बताई जा रही है, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

Advertisement

मृतक की पहचान माणिक मेहता पिता स्वर्गीय बी.डी. मेहता के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही डीडी नगर थाना पुलिस के साथ एफएसएल और क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Advertisement

फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इलाके में घटना के बाद दहशत का माहौल है।

Related Articles

Back to top button