छत्तीसगढ़
खनिज अधिकारियों को मिला प्रमोशन, हुआ तबादला….

छत्तीसगढ़ शासन के खनिज साधन विभाग द्वारा तीन सहायक भूवैज्ञानिकों को पदोन्नति देते हुए उप संचालक (भूविज्ञान) के पद पर पदस्थ किया गया है। इस संबंध में विभागीय आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, पूर्णानंद वर्मा को संचालनालय, भूविज्ञान एवं खनिजकर्म के क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर में पदस्थ किया गया है। वहीं परमानंद खूँटे को संचालनालय, भूविज्ञान एवं खनिजकर्म, क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर तथा नरेंद्र कुमार निषाद को संचालनालय, भूविज्ञान एवं खनिजकर्म, क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर में नवीन पदस्थापना दी गई है।




