रायपुर

25 किलो गांजा के साथ 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार….

 

Advertisement

रायपुर – थाना खमतराई पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 25 किलो 490 ग्राम मादक पदार्थ गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.75 लाख रुपये है, बरामद किया गया है। साथ ही तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

Advertisement

आरोपियों में उड़ीसा, महाराष्ट्र और बिहार के निवासी शामिल हैं। मुख्य आरोपी संतोष कुमार पडाल, गांजा उड़ीसा से लाकर रायपुर के भनपुरी इलाके को केंद्र बनाकर पूरे भारत में सप्लाई करता था। पुलिस को लंबे समय से इन तस्करों की तलाश थी और लगातार निगरानी के बाद यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार तस्करों के नाम हैं –

  1. संतोष कुमार पडाल, निवासी नवरंगपुर (उड़ीसा)
  2. महेश श्याम राव कामडे, निवासी अहिल्या नगर (महाराष्ट्र)
  3. सुफियान खान, मूल निवासी छपरा (बिहार), वर्तमान में रावांभाठा, रायपुर

पूरे ऑपरेशन में खमतराई थाना प्रभारी निरीक्षक सचिन सिंह और उनकी टीम – उपनिरीक्षक फागु लाल भोई, सउनि गजानंद वर्मा सहित अन्य जवानों की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पूछताछ में अन्य राज्यों से जुड़े गांजा तस्करी के लिंक सामने आए हैं, जिनकी विवेचना जारी है।

 

Related Articles

Back to top button