दो हत्याकांड मामलों में दोषियों को उम्रकैद की सजा

रायपुर – जिला एवं सत्र न्यायालय में न्यायाधीश पंकज कुमार सिन्हा ने दो अलग-अलग हत्याकांड मामलों में फैसला सुनाते हुए दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। एक मामले में आरोपी ने अपनी ही सगी बहन और उसके बच्चों पर जानलेवा हमला किया, जिसमें बहन की छोटी बेटी की मौत हो गई, वहीं दूसरे मामले में मोबाइल को लेकर हुए मामूली विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई।
पहले प्रकरण में आरोपी साहेब लाल तातीराम ने अंतरजातीय विवाह से नाराज़ होकर अपनी बहन सोनी कुमारी और उसके बच्चों की हत्या का प्रयास किया। इस हमले में बहन की छोटी बेटी की मौत हो गई। मामले की जानकारी विशेष लोकायुक्त उमाशंकर ने दी।
दूसरे प्रकरण में चिकन दुकान पर मोबाइल को लेकर हुए विवाद में आरोपी सुनील चौहान ने नरेश कुमार धीवर की हत्या कर दी। आरोपी ने मृतक का सिर जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। न्यायालय ने इस मामले में भी आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसकी जानकारी लोकायुक्त पूजा मोहिते ने दी।




