रायपुर
BREAKING : ITBP कैंप में सिपाही ने ASI को मारी गोली, हुई मौत

(रायपुर ब्यूरो) : रायपुर से लगे खरोरा के मुड़ीपार स्थित ITBP कैंप में गोलीकांड की बड़ी घटना सामने आई है। बिहार निवासी सिपाही सरोज सिंह ने ASI देवेंद्र सिंह दहिया को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ASI हरियाणा के रहने वाले थे। यह मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच में जुट गई हैं।




